बिजासन माता मन्दिर के आसपास पेंथर आया नजर

 


बीजासन माता मंदिर परिक्षेत्र में शनिवार सुबह 5 बजे पैंथर का मूवमेंट देखा गया। मंदिर की सुबह बड़ी वाली परिक्रमा लगाने वाले कई श्रद्धालुओं ने पैंथर को देखा। कुछ श्रद्धालुओं ने उसका वीडियो बनाया। 

 निवासी राजेश ने बताया कि वह बीजासन माता मंदिर की 6 किमी बड़ी वाली परिक्रमा लगाने गए थे। तब उन्होंने सवाई माधोपुर रोड पर माताजी की पहाड़ी पर पैंथर को निकलते हुए देखा। बीजासन माता मंदिर समिति के सचिव एडवोकेट त्रिलोकीनाथ योगी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 से रात 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई है। 


पैंथर की कई दिनों से मंदिर क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौजूदगी बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इसके लिए बार-बार अनाउंसमेंट भी किया जाता है। रात 9 बजे के बाद ऊपर जाने वाले मंदिर का मुख्य गेट लगा दिया जाता है। वन कर्मचारी की वहां पर ड्यूटी लगाई है। रात के समय यात्री अकेले जाने से बचें। इंद्रगढ़. बीजासन माता मंदिर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व यह पैंथर देखा गया था।

Comments